Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन शेड्यूल (जारी)

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025): निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन शेड्यूल (जारी)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Jun 2026, 11:58 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 (Bihar DElEd Counselling 2025 in hindi): बिहार डीएलएड 2025 निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड आवेदन की तिथि 16 मार्च का समाप्त हो जाएगी। स्पॉट राउंड के लिए आवेदन तिथि 14-15 मार्च 2026 थी जिसे विस्तारित कर 14-16 मार्च कर दिया गया है। बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2025 की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 मार्च को और फाइनल मेरिट लिस्ट 17 मार्च को जारी होगी। चयनित उम्मीदवार 18 से 20 मार्च तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद प्रतिक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए 23 से 24 मार्च तक का समय दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड निजी कॉलेज एडमिशन शेड्यूल
    2. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 - प्रवेश प्रक्रिया
    3. बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 तिथियां
    4. बिहार डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया
    5. बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2025: भाग लेने वाले कॉलेज (Bihar DElED Counselling: Participating Colleges)

    राउंड 1, 2 और 3 में चयनित वैसे उम्मीदवार जिन्होंने एडमिशन ले लिया है, उनके लिए बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड फर्स्ट ईयर की शेष शुल्क भुगतान की तिथि 11 से 12 मार्च निर्धारित की थी। इसके बाद बिहार डीएलएड प्रतिभागी प्राइवेट संस्थानों द्वारा स्पॉट राउंड के लिए बिहार डीएलएड 2025 की रिक्त सीटों की सूची 14 मार्च को प्रकाशित की की गई थी।
    1773393636115

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2025 की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 मार्च को और फाइनल मेरिट लिस्ट 17 मार्च को जारी होगी। चयनित उम्मीदवार 18 से 20 मार्च तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद प्रतिक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए 23 से 24 मार्च तक का समय दिया जाएगा।

    बिहार डीएलएड निजी कॉलेज स्पॉट एडमिशन शेड्यूल देखें -

    1773225826321

    डीएलएड के प्रतिभागी निजी कॉलेजों में राउंड 3 एडमिशन के लिए तीसरी बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज मेरिट लिस्ट 6 मार्च को जारी किया गया है। बिहार डीएलएड 2025 की तीसरी मेरिट लिस्ट में निजी कॉलेजों के लिए चयनित छात्र 9 मार्च तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते थे। इससे पहले बोर्ड द्वारा राउंड 2 एडमिशन के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट 22 फरवरी को जारी की गई थी।

    1772772022332

    बिहार डीएलएड 2025 की दूसरी मेरिट लिस्ट में निजी कॉलेजों के लिए चयनित छात्र 23 से 27 फरवरी तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते थे। इसके अलावा, जिन छात्रों ने केवल सरकारी कॉलेजों का चयन किया है, वे 27 फरवरी तक अपने विकल्पों में बदलाव करके निजी कॉलेजों का विकल्प चुन सकते थे। छात्र bsebdeled.com से निजी कॉलेज मेरिट सूची (Deled private college merit list) और एडमिशन शेड्यूल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    डीएलएड बिहार प्राइवेट कॉलेज कटऑफ लिस्ट देखें

    निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए राउंड 1 के अंतर्गत निजी कॉलेजों के लिए बिहार डीएलएड 2025 की पहली मेरिट सूची 11 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की गई थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। जिन छात्रों को उनके पसंद के संस्थान में सीट नहीं मिली, वे 11 से 16 फरवरी तक स्लाइड-अप विकल्प का उपयोग भी कर सकते थे। बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इश पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके बिहार डीएलएड निजी कॉलेज कटऑफ राउंड 1 देख सकते हैं। डीएलएड बिहार कटऑफ लिस्ट कॉलेज वार जारी किया गया है जिसमें स्कोर रैंक, श्रेणी और अन्य विस्तृत जानकारी शामिल हैं।
    बिहार डीएलएड 2025 मेरिट लिस्ट देखें

    1771578737981

    बिहार डीएलएड निजी कॉलेज कटऑफ राउंड 1 देखें -

    1770875616329

    बीएसईबी के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों ने बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 की अंतिम मेरिट सूची 5 फरवरी, 2026 को जारी कर 6 फरवरी तक एडमिशन दिया था। इसके बाद अब निजी कॉलेज में एडमिशन का दौर शुरू हो रहा है।

    डीएलएड प्रतिभागी निजी कॉलेजों में एडमिशन शेड्यूल देखें -
    1770794220558

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 के लिए आवेदन 30 जनवरी से शुरू किया गया था। डीएलएड स्पॉट राउंड 2 आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 थी। डीएलएड काउंसलिंग शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवार अपने पसंद के संस्थान में सीटों के अनुसार 1 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते थे। संस्थानों द्वारा प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 फरवरी को जारी कर उम्मीदवारों से 3 फरवरी तक आपत्ति मांगी गई। फाइनल बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 मेरिट लिस्ट 5 फरवरी को जारी की गई।
    बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 के लिए संस्थान वार रिक्त सीट देखें

    बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज गुलजारबाग पटना संस्थान द्वारा बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों से 3 फरवरी तक आपत्ति मांगी गई है। संबंधित संस्थान में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

    1770095816525

    बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 शेड्यूल देखें -
    1769777542052

    बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 1 की प्रक्रिया 24 जनवरी को समाप्त हुई। प्राधिकरण द्वारा औपबंधिक मेधा सूची 17 जनवरी को जारी कर उस पर 18 जनवरी तक आपत्ति भी मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 19 जनवरी को जारी की गई । स्पॉट राउंड 1 के लिए चयनित उम्मीदवार 20 से 24 जनवरी तक संस्थान में एडमिशन ले सकते थे। डीएलएड एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि 12 से 15 जनवरी 2026 थी। बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट संस्थानों द्वारा 16 जनवरी को प्रकाशित की गई।
    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 1 मेरिट सूची और एडमिशन संबंधी सूचना देखें -brdeled

    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड शेड्यूल देखें -

    1768201603920

    बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड 2025 के तीसरे राउंड की काउंसलिंग 9 जनवरी को समाप्त हुई थी। डीएलएड तीसरी मेरिट लिस्ट और कटऑफ 3 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। साथ ही राउंड 3 आवंटन के बाद रिक्त सीटों की सूची भी जारी की गई थी। डीएलएड थर्ड मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार 8 जनवरी तक बिहार डीएलएड एडमिशन ले सकते थे। बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर डीएलएड मेरिट लिस्ट (Deled Merit List in Hindi) देख सकते हैं।
    बिहार डीएलएड 2025 थर्ड मेरिट लिस्ट देखें

    इससे पहले, काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट सूची 21 दिसंबर को जारी की गई थी। राउंड 2 में चयनित उम्मीदवार 26 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन के बाद बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवंटित संस्थान में जाकर एडमिशन ले सकते थे।
    बिहार डीएलएड 2025 सेकेंड मेरिट लिस्ट देखें

    डीएलएड काउंसलिंग राउंड 1 के तहत एडमिशन की प्रक्रिया 16 दिसंबर हो गई। राउंड 1 सेलेक्शन लिस्ट में चयनित न हुए छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों में संशोधन करने के लिए 17 से 18 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था। राउंड 1 के लिए प्राधिकरण द्वारा बिहार डीएलएड फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट 11 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। समिति द्वारा
    बिहार डीएलएड राउंड 1 मेरिट-कम-सेलेक्शन लिस्ट देखें

    एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड 1 के तहत पहली चयनित सूची में शामिल उम्मीदवार 16 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन ले सकते थे या आगे की अवधि बढ़ाने का विकल्प चुन सकते थे। काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन राउंड में 9 जनवरी 2026 तक चलेगी। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक थी।

    डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही डीएलएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीएलएड काउंसलिंग में शामिल होना आवश्यक है।

    बिहार डीएलएड निजी कॉलेज एडमिशन शेड्यूल

    इवेट्सतिथियां

    बिहार डीएलएड 2025 प्राइवेट कॉलेज फर्स्ट मेरिट लिस्ट

    11 फरवरी, 2026
    डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन11 से 16 फरवरी, 2026

    स्लाइड-अप प्रक्रिया

    11 से 16 फरवरी, 2026
    प्राइवेट कॉलेज सीट अपडेशन लिस्ट17 फरवरी
    पहली सूची में चयनित न हुए छात्रों के लिए नए विकल्प प्रस्तुत करने या पिछले विकल्पों में संशोधन करने की अवधि18 से 20 फरवरी

    बिहार डीएलएड 2025 प्राइवेट कॉलेज सेकेंड मेरिट लिस्ट

    22 फरवरी, 2026
    एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया23 से 27 फरवरी, 2026

    स्लाइड-अप प्रक्रिया

    23 से 27, फरवरी, 2026
    सीट अपडेशन लिस्ट प्राइवेट कॉलेज28 फरवरी, 2026
    बची सीटों पर एडमिशन के लिए चॉइस फिलिंग1 से 2 मार्च 2026
    बिहार डीएलएड थर्ड मेरिट सूची
    6 मार्च 2026
    थर्ड मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश
    6 से 9 मार्च 2026
    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन
    10 मार्च 2026
    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज स्पॉट राउंड एडमिशन आवेदन
    14-16 मार्च
    डीएलएड प्राइवेट कॉलेज स्पॉट राउंड मेरिट लिस्ट
    16 मार्च 2026
    17 मार्च 2026
    Indus University B.sc Admissions 2026

    Highest CTC 10 LPA | Top Recruiters: Accenture, TCS, Tech Mahindra, Capgemini, Microsoft

    SRM Medical College Allied Health Sciences 2026

    Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy


    योग्य उम्मीदवार बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के माध्यम से आवेदन कर सकते थे। बिहार डीएलएड एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद काउंसलिंग के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होता है। आवेदक की लॉगिन आईडी उसके रोल नंबर और पासवर्ड उसकी जन्म तिथि पर आधारित होती है।
    इसे भी देखें - बिहार डीएलएड 2025

    बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar DElEd entrance exam 2025 in hindi) का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर तक दो फेज में संपन्न हुआ था। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी 26 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। डीएलएड जेईटी में सफल उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए बिहीर डीएलएड काउंसलिंग की तिथि 28 नवंबर को जारी की गई थी।
    बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 देखें

    सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी, एसटी कैंडिडेट को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन छात्रों को पहले चरण में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया गया है, उन्हें 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करके अपना प्रवेश पूरा करना होगा। इस लेख में बिहार डीईएलईडी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar DElEd 2025 counselling process in Hindi) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर बिहार डीएलएड 2025 रिजल्ट से लेकर काउंसलिंग तक की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाती है। बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के तीन दौर होंगे। तीन मेरिट सूचियां जारी की जाएंगी, जिसे आधार पर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    बिहार डीएलएड सिलेबस पीडीएफ 2025

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 - प्रवेश प्रक्रिया

    बिहार डीएलएड 2025 (Bihar DElEd 2025 in hindi) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग (Bihar DElEd 2025 Counselling in hindi) और मेरिट सूची की सूचना जारी होने के बाद देख सकेंगे। बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 में प्रवेश ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार डीएलएड 2025 से जुड़ी तिथियों को देख सकते हैं।

    बिहार डीएलएड 2025 तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र शुरू

    11 जनवरी, 2025

    फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2025

    5 फ़रवरी, 2025

    ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    6 फ़रवरी, 2025

    बिहार डीएलएड पहला डमी एडमिट कार्ड

    11 फ़रवरी, 2025

    पहला डमी एडमिट कार्ड सुधार विंडो

    11 से 17 फ़रवरी, 2025


    दूसरा डमी एडमिट कार्ड

    19 फ़रवरी, 2025

    दूसरा डमी एडमिट कार्ड सुधार विंडो

    19 से 25 फ़रवरी, 2025

    एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि

    21 अगस्त, 2025


    बिहार डीएलएड परीक्षा तिथि 2025


    • चरण 1 - 26 अगस्त से 13 सितंबर, 2025

    • चरण 2 - 14 से 27 सितंबर, 2025

    बिहार डीएलएड आंसर की आपत्ति दर्ज करने की तिथि


    11 से 13 अक्टूबर 2025


    बिहार डीएलएड 2025 परिणाम


    26 नवंबर 2025


    बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

    29 नवंबर से 5 दिसंबर

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 तिथियां

    बीएसईबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी करता है। बिहार डीएलएड जेईटी परीक्षा (Bihar DElEd. Joint Entrance Test in hindi) देने वाले छात्रों के लिए, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) बिहार डीएलएड काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर 29 नवंबर से रजिस्ट्रेशन आरंभ किया था। बिहार डीएलएड काउंसलिंग में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना आवश्यक होता है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पंजीकरण शुल्क के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना आवश्यक है।

    बिहार डी.ई.एल.ईडी. काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरण हैं, जिनमें पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन और शुल्क भुगतान शामिल हैं। आवेदकों को अपने बिहार डी.ई.एल.एड. वेब विकल्पों का ऑनलाइन उपयोग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा और काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई सारणी देखें।

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 शेड्यूल

    बिहार डीएलएड कार्यक्रमतिथियां
    बिहार डीएलएड काउंसलिंग आवेदन की तिथि29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक
    फर्स्ट मेरिट लिस्ट (प्रथम चयन सूची)/ राउंड-1 सीट आवंटन11 दिसंबर, 2025
    प्रथम चयन सूची के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन11 से 16 दिसंबर, 2025
    एडमिशन के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन अवधि16 दिसंबर, 2025 तक
    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट17 दिसंबर, 2025 तक
    प्रथम सूची में चयनित न होने वाले छात्रों के लिए नए विकल्प भरने या पिछले विकल्पों को संशोधित करने की तिथि 17 से 18 दिसंबर, 2025 तक
    सेकेंड मेरिट लिस्ट / राउंड-2 सीट आवंटन21 दिसंबर, 2025
    सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश21 से 26 दिसंबर, 2025 तक
    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट27 दिसंबर, 2025 तक
    थर्ड मेरिट लिस्ट/ राउंड-3 सीट आवंटन3 जनवरी, 2026
    थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश3 से 8 जनवरी, 2026 तक
    प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट9 जनवरी, 2026
    स्पॉट राउंड 1 रजिस्ट्रेशन12 से 15 जनवरी 2026
    स्पॉट राउंड प्रोविजनल मेरिट
    16 जनवरी 2026
    स्पॉट राउंड फाइनल मेरिट लिस्ट19 जनवरी 2026
    स्पॉट राउंड 1 एडमिशन
    20-24 जनवरी 2026
    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन
    30 जनवरी से 1 फरवरी 2026
    स्पॉट राउंड 2औपबंधिक मेधा सूची
    2 फरवरी 2026
    स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट लिस्ट
    5 फरवरी 2026
    बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन
    5 से 6 फरवरी 2026
    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज फर्स्ट मेरिट लिस्ट
    11 फरवरी 2026
    बिहार डीएलएड निजी संस्थानों में एडमिशन (फर्स्ट मेरिट मं शामिल उम्मीदवारों के लिए)
    11 से 16 फरवरी 2026
    बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज सेकेंड मेरिट लिस्ट
    22 फरवरी 2026
    बिहार डीएलएड निजी संस्थानों में एडमिशन (सेकेंड मेरिट मं शामिल उम्मीदवारों के लिए)23-27 फरवरी 2026

    ये भी पढ़ें:

    Rungta International Skills University | B.Tech 2026

    NAAC A Grade | Ranked 25th in India By India Today for Engineering

    MIT VPU Admissions B. Tech 2026

    Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA

    बिहार डीईएलईडी 2025 काउंसलिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज

    बिहार डीईएलईडी 2025 काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। अभ्यर्थियों को बीएसईबी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जो काउंसलिंग प्रक्रिया का एक चरण है।

    • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025

    • बिहार डीएलएड स्कोरकार्ड 2025

    • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

    • अंतिम बार उपस्थित संस्थान से चरित्र प्रमाण पत्र (ओरिजनल)

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट आकार के फोटो

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया

    1. पंजीकरण

    • बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट - .bsebdeled.com या dledsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
    • बिहार डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण के लिए नाम, रोल नंबर, संपर्क आदि जैसी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करनी होगी।

    2. कॉलेज, कोर्स की प्राथमिकताएं भरना

    • बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान कॉलेजों और कोर्स के लिए अपनी प्राथमिकताएं भरें।
    • अपनी पसंद को प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध करना आवश्यक है। सीट का आवंटन उम्मीदवार की रैंक और भरे गए विकल्प पर निर्भर करेगा।
    • उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताओं के साथ-साथ सीटों की उपलब्धता को भी ध्यान में रखना चाहिए।

    3. सीट आवंटन - सीट आवंटन निम्नलिखित के आधार पर होगा:

    • परीक्षा स्कोर और रैंक
    • आरक्षण श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी, आदि)
    • उम्मीदवार द्वारा भरा गया वरीयता क्रम

    बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2025: भाग लेने वाले कॉलेज (Bihar DElED Counselling: Participating Colleges)

    बिहार डीईएलईडी काउंसलिंग 2025 में शामिल होने वाले कॉलेजों की जानकारी उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (Diploma in Elementary Education in hindi) करना चाहते हैं। सही कॉलेज का चयन आपके करियर की दिशा तय करता है। हम उन प्रमुख कॉलेजों की सूची साझा कर रहे हैं, जो इस बार की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सूची देखें।

    बिहार डीएलएड 2025 के लिए भाग लेने वाले कॉलेजों की सूची

    क्रम

    संस्थान का नाम


    1

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), श्री नगर, पूर्णिया

    2

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), फारबिसगंज, अररिया

    3

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), किशनगंज


    4

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), पूरबसराय, मुंगेर

    5

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), लखीसराय


    6

    महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), टीकापट्टी, कटिहार

    7

    प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, हवेली खड़गपुर, मुंगेर


    8

    ब्लॉक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुसापुर, कटिहार


    9

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), रामगंज, संसारपुर, खगड़िया

    10

    प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, बिष्णुपुर, बेगुसराय


    नोट: जो छात्र बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के दौरान अपना श्रेणी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहेंगे, उन्हें सामान्य श्रेणी के छात्र माना जाएगा।

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 शिक्षक प्रशिक्षण (Diploma in Elementary Education) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अहम चरण है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरने, सीट आवंटन और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरणों के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया में शामिल कॉलेजों की जानकारी अभ्यर्थियों को सही संस्थान चुनने में मदद करती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-सीमा पर विशेष ध्यान दें और आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें। सही तैयारी और सूझबूझ के साथ काउंसलिंग में भाग लेने से अभ्यर्थियों के लिए अच्छे कॉलेज में प्रवेश पाने की संभावना बढ़ जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कैसे करें?
    A:

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होता है।

    Q: बिहार डीएलएड काउंसलिंग में कितने दौर होंगे?
    A:

    बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 में तीन दौर होंगे, जिसमें सीट आवंटन, दस्तावेज़ सत्यापन और विकल्प भरने की प्रक्रिया शामिल है। इसके बाद सीट खाली होने पर स्पॉट राउंड होता है।

    Q: क्या बिहार डीएलएड काउंसलिंग में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है?
    A:

    हां, बिहार डीएलएड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करनी होगी।

    Q: काउंसलिंग के दौरान कौन से दस्तावेज़ आवश्यक होंगे?
    A:

    काउंसलिंग के दौरान एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाणपत्र, और पासपोर्ट आकार के फोटो जैसे दस्तावेज़ आवश्यक होंगे।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    C-CAT Others

    25 Feb'26 - 11 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    NATA Application Date

    9 Mar'26 - 4 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Birmingham, Birmingham
    Edgbaston, Birmingham B15 2TT
    University of the Arts, London
    272 High Holborn, London WC1V 7EY